आरिफ नियाज़ी
रुड़की खानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक उमेश कुमार लगातार प्रयासरत हैं अब उनके प्रयास से खानपुर में उप जिला चिकित्सालय निर्माण की सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। उत्तराखंड शासन में अस्पताल के लिए भूमि स्थानांतरण का कार्य पूरा हो चुका है। गौरतलब है की विधायक उमेश कुमार पिछले लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर प्रयासरत थे इस अस्पताल के निर्माण के बाद खानपुर के साथ साथ लक्सर क्षेत्र को लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
इतना ही नहीं विधायक उमेश कुमार ने चुनाव के दौरान जनता से किया वायदा पूरा किया है। विधायक उमेश कुमार ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की अब क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा एक 50 बैड का उप जिला अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा हो जायेगा जिसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विधायक ने बताया की उनके द्वारा शासन और सरकार को इस संबध में कई बार पत्र भी लिखे गए थे। उन्ही के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुर (नवीन) के नाम दर्ज भूमि को हस्तांतरित करते हुए स्वास्थ्य विभाग सौप दी है। इस भूमि में जल्द ही 50 बैड का अस्पताल बनाया जाएगा।
अब तक खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा अस्पताल नही था जिसके चलते स्थानीय लोगों को हरिद्वार और रुड़की के बड़े अस्पताल का सहारा लेना पड़ता हैं अब ऐसा नहीं होगा खानपुर के लोगों को इसकी सुविधा खानपुर में ही मिलेगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया है। साथ ही उमेश कुमार ने कहा की प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के वह आभारी हैं जिन्होंने उनकी इस बड़ी समस्या का समाधान किया है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।