आरिफ नियाज़ी
रुड़की रहमानिया अरबी मदरसे के छात्रों ने गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया ।इस दौरान मदरसे के आलिमों और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अरबी मदरसे के छात्रों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की देश और राष्ट्र से बढ़कर कोई नहीं जिसे अपने मुल्क से मोहब्बत नहीं वह अपने राष्ट्र के प्रति वफादार नहीं हो सकता।
मदरसे के छात्र देश का भविष्य हैं उन्हें अपने मुल्क को मजबूत करना है मदरसे के छात्रों ने भी इस देश में अपनी सेवाएं दी हैं उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरी आशा है की मदरसे के बच्चे भी अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान अरबी मदरसों के छात्रों ने देशभक्ति के गीत भी सुनाए।शादाब शम्स ने कहा की आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है जिसके चलते अरबी मदरसे में भी छात्रों में भी भारी उत्साह है।
उन्होंने कहा की आज कुछ लोग भाषाओं में अटक कर रह गए हैं भारत माता के जयकारे लगाते हुए उन्हें बहुत डर महसूस होता है जबकि मादरे वतन के जिंदाबाद के नारे लगाने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा की अरबी मदरसों के छात्र भी अब हिंदी इंग्लिश और गणित के साथ साथ संस्कृत की पढ़ाई भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा की इस राष्ट्र को मजबूत बनाना है देश को खुशहाल बनाना है जो देश के प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे हैं।
इस दौरान अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी और रहमानिया वक्फ के प्रशासक हाजी मुस्तकीम ने कहा की आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है की गणतंत्र दिवस मदरसे के बच्चे भी धूधाम से मना रहे हैं आज ऐसा कोई भी मदरसा नहीं है गणतंत्र दिवस ना मनाया जाता हो।
उन्होंने कहा की इस देश की तरक्की और खुशहाली के लिए इस देश के आलिमों ने भी अपना अहम योगदान दिया जिसे भुलाया नहीं जा सकता यह मुल्क सभी का है इस मुल्क को आगे बढ़ाना है।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कारी अजहर ने किया इस मौके पर मोहम्मद इमरान,मुफ्ती सलीम, हाजी नौशाद,फुरकान अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।