Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा जल्द होगा समान नागरिक संहिता कानून पारित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के आर सी ई कॊलेज मे पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता संवाद सम्मेलन में पहुंचे थे ।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से समाज को नई प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा की युवा मतदाता ही नहीं बल्कि इस देश के भाग्यविधाता हैं ।आज मतदाता सूची में नाम होना बेहद जरूरी है मतदान को लेकर युवाओं को बेहद गंभीर रहना चाहिए लापरवाही नहीं होनी चाहिए वोट का लोकतंत्र में बहुत बड़ा महत्व है।उन्होंने कहा की पहले मतदान फिर जलपान का नारा जागरूक करने के लिए दिया है।

अब युवा भी वोट देने के लिए जागरूक हो रहे हैं इसीलिए मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा है इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी है।पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पिछले समय से चुनाव आयोग में भी परिवर्तन आया है चुनाव आयोग भी अपनी योजनाओं को लेकर बेहद गंभीर है चुनाव में मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने भी संजीदगी दिखाई है।युवाओं को स्कूलों और कॉलेजों में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए इसके लिए प्रतियेक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा इस देश प्रदेश के भविष्य के लिए वोट डालना बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा की आज मोदी जी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं गरीबों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं इस देश को सिरमौर तक पहुंचाया है यह देश लगातार आगे बढ़ रहा है इस देश को आगे बढ़ाने में भाजपा का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा की समाज के पिछड़े गरीब और दबे कुचले लोगों की लड़ाई को भाजपा ही लड़ सकती है।

धामी ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में एक बार श्री राम अयोध्या में आए इसके लिए कितने लोगों ने अपना जीवन स्वाहा कर लिया।भगवान राम का अयोध्या में आपकी बदौलत मंदिर बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कश्मीर में धारा 370 खत्म करने का श्रेय प्रधानमंत्री को देते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार भी कठिन फैसले कर रही है। नकल विरोधी कानून बनाया। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर सरकार बढ़ रही हैं।जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून भी जल्द लागू होगा।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक एवं उनकी टीम ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया।हालांकि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा मतदाताओं में जोश भर कर चले गए।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नए मतदाता जुड़ रहे हैं।

सभी ने मतदाता समझदार हैं और उन्हें पता है कि उनका भविष्य भाजपा में सुरक्षित है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा के अतिरिक्त ना कोई पार्टी ना कोई नेता युवाओं की सच्ची हितेषी है। यह भाजपा ही है जो देश के सभी युवाओं को उनके सही सम्मान जनक स्थिति तक पहुंचाने के योग्य है। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि भाजपा परिवार में सर्वाधिक युवाओं का योगदान रहा है।

भाजपा सर्वाधिक युवाओं वाली पार्टी बनकर उभरी है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि जितनी कल्याणकारी योजनाएं युवाओं के लिए भाजपा ने चलाई हैं पिछली किसी भी पार्टी या सरकार ने नहीं चलाई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना हो या अपना स्वयं का स्टार्टअप उद्योग प्रारंभ करना हो हर क्षेत्र में भाजपा ने युवाओं का साथ देने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू, मोहित राष्ट्रवादी, नीतू सिंह और गोविन्द ने किया।

कार्यक्रम में रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान, हरिद्वार विश्वविधालय के चेयरमैन सत्येंद्र गुप्ता, नमन बंसल,आदेश सैनी, पवन तोमर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनेश सैनी, सुशील त्यागी, प्रदीप पाल, युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह, सावित्री मंगला, चतरसेन, प्रमोद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतविंदर प्रधान, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज पाल, अफजल अली, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, विभोर सेठी, उदय त्यागी, आलोक गौतम, मनोज मुंडलाना, प्रतिभा, कुशाग्र गर्ग, सचिन, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369