Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी*

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाईकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक वाहन चोर और दो खरीददार शामिल है। जिसमें एक नाबालिग भी है। आरोपियों के पास से

पुलिस को विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी चार मोटर साईकिल और एक रेडा लगी मोटर साईकिल भी बरामद हुई है।

इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस ने बताया विगत काफी समय से रूडकी व आस पास के क्षेत्रो से मोटर साईकिल चोरी घटनाओं की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी, जिन पर अंकुश लगाये जाने एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित वाहनों की रिकवरी कर सक्रिय गिरोहों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दबोचने के लिए प्रयास करते हुए डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर मुखबिर से सूचना पर पांच हजार रुपए में मोटरसाइकिल बेच रहे संदिग्ध को कलियर रोड से दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि उक्त संदिग्ध ने रूडकी क्षेत्र से 04 व मंगलौर क्षेत्र से 01 मोटर साईकिल चोरी करने तथा 02 मोटर साईकिलों को 4500-4500 रूपये में दो व्यक्तियों को बेचकर शेष 02 मोटर साईकिलों को मेला पार्किंग में खडा किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर खरीददारों को चोरी की मोटर साईकिल सहित दबोचा गया व पार्किंग में खडी शेष 02 मोटर साईकिलों को भी बरामद किया गया।

आरोपियों के नाम संदीप उर्फ फौजी पुत्र श्री शंकर निवासी मेहवडकला कलियर जनपद हरिद्वार और नीटू पुत्र कुलवन्त निवासी सहदेवपुर पथऱी जनपद हरिद्वार बताया गया है। इसके साथ ही एक किशोर भी शामिल है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा, उप निरीक्षक देवन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369