Jan Mudde

No.1 news portal of India

22 जनवरी को रुड़की शहर में रहेगा अलग नज़ारा, शोभायात्रा में उड़ते हुए हनुमान भी दिखाई देंगे, फूलों की होगी वर्षा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में 22जनवरी को अलग ही नज़ारा देखने को मिलेगा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर में भी दीपावली के त्यौहार जैसा नजारा होगा इसके लिए रुड़की भाजपा और श्री रामलीला समिति बीटी गंज एकजुट होकर सभी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

दरअसल रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की आगामी 22 जनवरी को श्री राम के स्वागत में रुड़की में अलग ही नज़ारा देखने को मिलेगा जहां अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा वहीं रुड़की में भी छोटी अयोध्या का रूप देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले हवन होगा, फिर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाईव राम मंदिर रामनगर में होगा, उसके बाद भव्य रामडोल यात्रा निकलेगी इसके साथ ही पूरे नगर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर घर और हर घर का नागरिक इस कार्यक्रम में भागीदार बने और दिपावली मनाए इसका आह्वान किया गया है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बीटी गंज रामलीला समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें भाजपा और संघ का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रबंधक राजेश गर्ग ने कहा कि मुख्य आकर्षण शोभायात्रा रहेगी। जिसमें उड़ते हुए हनुमान जी, लवकुश की झांकी, वानर सेना, बाहुबली हनुमान, एक बैंड रहेगा, ढोल नगाड़े, घोड़े और ऊंट शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का हर घर और दुकान पर फूल वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी होगा। वहीं पूर्व राज्य मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने बताया की रुड़की में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भव्य और दिव्य नज़ारा देखने को मिलेगा जिसमें शोभायात्रा राम मंदिर रामनगर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों तक होते हुए लक्ष्मी नारायण घाट पर संपन्न होगी।

वहां 51 हजार दीप जलेंगे और भव्य गंगा आरती और भजन संध्या होगी। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी की जाएगी। उन्होंने बताया कार्यक्रम में विभिन्न समाज और संगठन के लोगों का सहयोग मिलेगा। हालांकि कार्यक्रम के मुख्य यजमान भी ठाकुर अक्षय प्रताप ही होंगे। पत्रकार वार्ता में रामलीला समिति बीटी गंज के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, प्रबंधक राकेश गर्ग,जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु, अरविंद गौतम, पार्षद विवेक चौधरी,नवनीत, शशिकांत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, अक्षय प्रताप, पार्षद विवेक चौधरी, पंकज नंदा, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369