आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव में भाजपा के लगभग सभी छोटे बड़े नेता दावेदारी कर चुके हैं जबकि मंगलौर उपचुनाव में सबसे अधिक मजबूत दावेदारी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीनू कौशिक की मानी जा रही है।मीनू कौशिक का दावा है की भाजपा अगर उन्हें उपचुनाव में मौका देती है तो वह ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।
मीनू कौशिक ने बताया की उनका परिवार जन्म से भाजपा से जुड़ा रहा है और वह पार्टी की नीतियों पर चलकर पार्टी को गांव गांव में मजबूत कर रहे हैं इसलिए भाजपा संगठन को उन्हीं को मौका देना चाहिए। मंगलौर भाजपा मंडल की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीनू कौशिक का आरोप है की आज तक जो भी इस विधानसभा से चुनकर गए उन्होंने इस क्षेत्र का कोई विकास कार्य नहीं किया जबकि यह उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहलाया जाता है ।
उनका दावा है की उपचुनाव में यदि भाजपा उन्हें मौका देती है तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी और भाजपा को बड़े अंतर से जीत दिलाएगी।मीनु कौशिक ने एक खास ।मुलाकात के दौरान कहा की उन्हे आशा ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद है की उन्हे सर्व समाज और सभी वर्गों का वोट मिलेगा जिसके आधार पर उन्होंने भाजपा में उपचुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है।
मीनू ने कहा की वह मंगलौर विधानसभा के सभी गांव में घर घर जा हैं जहां लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की आगामी 22जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए वह लोगों को जानकारी दे रहे हैं उन्होंने इस दिन को दीपावली के त्यौहार की तरह मनाने की लोगों से अपील की है।मीनू कौशिक ने कहा की पांच सौ साल बाद श्री राम अपने घर आ रहे हैं हिंदू समाज के लिए यह गर्व और उत्साह का दिन है इस दिन घर घर में दिए जलाएं और मंदिरों को भी सजाने संवारने का काम करें।
यह दिन ऐतिहासिक है इस पर हिंदू समाज को गर्व है इस दिन को भव्य और दिव्य बनाएं।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों जनता से किया वायदा पूरा किया है देश की जनता ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने का समय आ चुका है देश की जनता कभी भी भाजपा और देश के प्रधानमंत्री को निराश नहीं करेगी।उन्होंने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं जनता आज बेहद खुश है चारों ओर श्री राम के जयकारे लग रहे हैं ।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।