Jan Mudde

No.1 news portal of India

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पवन सैनी महामंत्री बने किरत पाल, शिक्षकों ने किया सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हरिद्वार का त्रैवार्षिक चुनाव में पांच पदों के लिए बड़ा दिलचस्प चुनाव हुआ। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर जीत दर्ज कराने वाले सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

दरअसल रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर जिले भर के शिक्षक और शिक्षिकाएं सुबह सवेरे ही राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंच चुके थे जहां शिक्षकों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।आज हुए मतदान में 544 में से 530 वोट डाले गए जिसमें 4 अवैध मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए पवन सैनी ने जीत हासिल की उन्हे 277 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी संजय चौहान को 249 वोट मिले।

मंत्री पद के लिए किरतपाल सिंह ने 329 वोट लेकर विजय हासिल की जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे जीतपाल को 197 मत मिले। कोषाध्यक्ष के लिए विजयी अखलाक अहमद को 311 और सरताज अहमद को 215 वोट मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सैनी को 230 और विजय हासिल करने वाले मनीष कुमार कौशिक को 296 वोट मिली। वरिष्ठ संयुक्त मंत्री बने मुहब्वत अली को 265 एवम उनके सामने वाले प्रत्याशी मनोज कुमार को 261 वोट मिली है।

निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को प्रांतीय मंत्री ठाकुर सिंह डसीला ने शपथ ग्रहण करवाई। चुनाव संपन्न करवाने में प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुंडीर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष किशोर सिंह सजवान, पर्यवेक्षक अनंत सोलंकी, मुन्नेंद्र सिंह राणा, भगत सिंह भंडारी, सूरज मंद्रवाल, कुंवर पाल सिंह, अरुण शर्मा, धर्मवीर सिंह, रमेश सिंह रावत हाजी इसरार,शमशुद्दीन मास्टर आदि शामिल रहे।जिन्होंने सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369