आरिफ नियाज़ी
रुड़की साकेत कॉलोनी स्थित एक आवास पर धर्म प्रचार समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन संध्या का आयोजन किया है।पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक सचिन गुप्ता एवं समिति जुड़े लोगों ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रुड़की साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन किया गया जायेगा।
सचिन गुप्ता ने बताया की भजन संध्या कार्यक्रम में हरियाणा की मशहूर भजन गायिका परविंदर पलक सहित लोकल कलाकार और भजन गायक अपने अपने भजनों की मनमोहक और शानदार प्रस्तुति देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भजन संध्या का आकर्षण का केंद्र भगवान श्री राम भगवान श्री खाटू श्याम व बाला जी महाराज जी का भव्य सुंदर दरबार रहेगा।
जिनका श्रृंगार दिल्ली से लाए गए फूलों के साथ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सांय चार बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी। और भजन संध्या समाप्ति के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा और आतिशबाजी भी की जाएगी। भजन संध्या में सहारनपुर व मेरठ से सुंदर वे मनमोहक झांकियां भी दिखाई जाएगी। पत्रकार वार्ता में अमित सिंघल, कपिल सिंघल, राहुल बंसल,राजेश गोयल,नितिन गोयल, पूजा गुप्ता,अंजलि सिंघल, आदि उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।