आरिफ नियाज़ी
रुड़की क्षत्रिय समाज के लोगों ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बड़े उत्साह के साथ मनाई । इस मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने दीप जलाकर और चाय का वितरण कर अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप को याद किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कष्ट सहकर भी कैसे मातृभूमि की सेवा की जाती है, यह महाराणा प्रताप से सीखना चाहिए।उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर हमारे आदर्श हैं।अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महाराणा प्रताप सभी वर्गों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।
और उनकी वीरता हम सभी को उनके द्वारा दिखाए गए पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर संजीव कौशल (डीजीसी), दिनेश पाँवर, आलोक पुंडीर, अक्षय प्रताप सिंह, अभय पुंडीर, हिमांशु पुंडीर, प्रणय प्रताप, मोनू चौहान, विजय राणा, अमित राणा, आदित्य पुंडीर, शौर्य प्रताप, यश प्रताप,अरविंद राजपूत ,प्रदीप चौहान, आदि समाज के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।