Jan Mudde

No.1 news portal of India

विधायक उमेश कुमार की खानपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात, जल्द होगी सिडकुल की स्थापना, स्थानीय लोगों ने जताया बड़ा आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के खानपुर विधानसभा को निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के द्वारा बड़ी सौगात दी जा रही है खानपुर विधान सभा में चुनाव लड़ने से पहले ही उमेश कुमार ने अपनी चुनावी सभाओ में ये ऐलान किया था कि अगर वह विधायक बनते हैं तो खानपुर विधानसभा में सिडकुल के स्थापना करवा कर ही दम लेंगे खानपुर विधायक बनने के बाद उमेश कुमार के द्वारा सबसे पहले इस दिशा में ही काम किया गया ।

विधायक उमेश कुमार के द्वारा सचिव स्तर पर दो बड़ी बैठक की गई जिसमें आईएएस अधिकारी सचिव उद्योग पंकज पांडे और सिडकुल के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित तमाम आला अधिकारी इन दो बड़ी बैठक में मौजूद रहे इसके साथ-साथ में तीन अन्य बड़ी बैठक विभागीय स्तर पर उमेश कुमार ने की वही विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजी जाने वाली 10 मुख्यमंत्री योजना में भी सिडकुल की इस घोषणा को भेजने के साथ ही विधानसभा के अंदर पुरजोर तरीके ख़ानपुर में सिडकुल की स्थापना को लेकर आवाज़ उठायी ।

जिसका परिणाम यह हुआ सचिव से लेकर विभाग तक सब अलर्ट रहे और इसी दौरान उमेश कुमार की पहल पर तीन बार खानपुर विधानसभा में सिडकुल के लिए सर्वे किया गया । इसी कड़ी में बुधवार को शासन से एक टीम एक बार फिर सर्वे के लिए पहुंची ।

सिडकुल के लिए जो जमीन चिन्हित की गयी उसमें चकबंदी विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द चको के कार्ये पूरा करने के निर्देश विधायक उमेश कुमार के दुवारा दिए थे । जिसके फल स्वरुप यह हुआ की अधिकारियों ने अपना काम तेजी के साथ में पूरा किया और इसी कड़ी में बुधवार को शासन स्तर की टीम खानपुर विधानसभा में पहुंची और सर्वे का कार्ये पूरा किया ।

अब लगभग सिडकुल की स्थापना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है जिसका श्रेय खानपुर विधायक उमेश कुमार को जाता है उन्होंने जो वादा खानपुर की जनता से चुनाव के दौरान किया था उसको उमेश कुमार ने पूरा करके दिखाया सिडकुल की स्थापना के साथ ही खानपुर के लोगों को साथ ही अन्य विधानसभा के लोगों को भी यहां रोजगार बड़े स्तर पर उपलब्ध भविष्य में मिल सकेगा । सिडकुल की स्थापना को लेकर खानपुर के लोगों में काफी खुशी की लहर है

लालचंद वाला के विनोद प्रधान का कहना है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार ने खानपुर को एक बड़ी सौगात सिडकुल के रूप में दी है तो वहीं जिला पंचायत सदस्य रवि पाल सैनी का कहना है कि ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार शासन स्तर पर लगातार इसका काम में सक्रिय रहे और उन्होंने वह कर दिखाया जो खानपुर के लोगों को साथ पीढ़ी तक याद रहेगा यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनका भविष्य सुधरेगा तो वही चौधरी बच्चन सिंह, अखिल चौधरी और सोनू राठी इम्तियाज अली ,मुस्तकीम ,रेनू चौधरी विनोद कुमार कुँआखेड़ा ,मनोज शर्मा ,सर्वेश शर्मा, मोनू सैनी , आदि का कहना है

कि सिडकुल की स्थापना से कानपुर में प्रत्येक युवा को रोजगार मिलेगा और उसे पलायन भी नहीं करना पड़ेगा इसका श्रेय खानपुर विधायक उमेश कुमार को जाता है ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार के प्रयास से ही सिडकुल की स्थापना खानपुर विधानसभा में होने जा रही है हम उनका तहेदिल से धन्यवाद करते हैं ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369