आरिफ नियाज़ी
एंकर मंगलौर के पास एक सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का पुत्र कनिष्क कर्णवाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मंगलौर पुलिस की मदद से एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।दरअसल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का पुत्र कनिष्क कर्णवाल देर रात लगभग ढाई बजे अपनी कार एक्सयुवी से रुड़की की ओर जा रहा था जैसे ही कनिष्क कर्णवाल की गाड़ी मंगलौर के पास पहुंची
तो सामने से तेज रफ्तार नील गाए का झुंड सड़क पर गाड़ी के सामने आ गया इस झुंड को बचाने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे कनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया तथा गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह कनिष्क कर्ण वाल को गाड़ी से बाहर निकाला जहां से उसे मंगलौर रोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है
जहां उसका उपचार चल रहा है। कनिष्क के चेहरे और सर पर चोट लगी है फिलहाल हॉस्पिटल के डॉक्टर उसका उपचार करने में लगे हैं वहीं मामला पूर्व विधायक का होने के चलते भाजपा के साथ साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता हॉस्पिटल पहुंचकर कनिष्क का हाल चाल जानने में जुटे हैं।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।