आरिफ नियाज़ी
रुड़की लाठरदेवा सड़क का झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति द्वारा शिलान्यास किया गया अब लंबे इंतजार के बाद दर्जनों गांव के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा साथ ही रुड़की और लाठरदेवा के बीच का फासला भी अब कम हो जाएगा।सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने इस सड़क का शिलान्यास किया है जो करोड़ों की लागत से बनकर तैयार होगी।
इस मौके पर जहां स्थानीय लोगों ने विधायक वीरेंद्र जाति का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया वहीं सड़क की खुशी में ढोल नगाड़ों पर लोग झूमते हुए भी नजर आए।इस मौके पर विधायक ने कहा की लोगों की परेशानी को देखते हुए इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसका लाभ दर्जनों गांव के लोगों को होगा साथ ही किसान भी इस सड़क का लाभ ले सकेंगे।
उन्होंने कहा की लोकनिर्माण विभाग को गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता के साथ किसी तरह का भी कोई समझौता नहीं होगा।उन्होंने कहा की झबरेड़ा लगातार विकास की ओर अग्रसर है।इस मौके पर ग्राम प्रधान डॉ सुफियान ने कहा की लंबे इंतजार के बाद आज ग्रामीणों की सड़क की मुराद पूरी हुई है वह विधायक वीरेंद्र जाति के बेहद आभारी हैं ।वहीं किसान नेता इकबाल ठेकेदार ने विधायक वीरेंद्र जाति का आभार जताया है वीरेंद्र जाति ने जो वायदा गांव की जनता से किया था वह पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा की वीरेंद्र जाति क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गभीर है जो क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।इस मौके पर लाठरदेवा शेख निवासी मुंतज़िर ठेकेदार,।सुफियान प्रधान,तौकीर प्रधान,इकबाल भाई किसान नेता,राव रफला पूर्व चेयरमैन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि,सुखमेंद्र बाल्मीकि,किसान नेता तौसीफ अहमद,मोहम्मद मोहतशिम छोटा,कलीम ठेकेदार मुजाहिद एडवोकेट,गालिब, राव ताज मोहम्मद, रियासत हरजौली, इमरान प्रधान,फरहान प्रधान नगला,भट्टू प्रधान अकबरपुर, आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।