आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण को लेकर बेहद संजीदा है।प्राधिकरण की टीम ने नए साल के पहले दिन आसफ़नगर में 15 से 20 बीघा क्षेत्र में अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी में दो अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया।अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण की टीम बेहद सख्त है। अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने बताया कि प्रवीण चौधरी और शहजाद नाम के दो लोगों द्वारा बिना ले आऊट स्वीकृत कराये अवैध कॉलोनी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराया जा रहा था। बार बार सूचना देने के बावजूद विकास कार्य नही रोकने की दशा में प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।वही दूसरी ओर बरसानाधाम शांतरशाह के पास एक अवैध निर्माणाधीन मकान को प्राधिकरण की टीम द्वारा सील किया गया।
कार्यवाही में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही ।गौरतलब है की अब से पूर्व भी प्राधिकरण अवैध निर्माण पर कार्यवाही करता रहा है लेकिन बावजूद इसके भूमाफिया नियम कानून को मानने के लिए तैयार नहीं हैं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।