आरिफ नियाज़ी
रुड़की के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के जन्म दिन को उनके समर्थकों ने बड़े धूमधाम से मनाया।इस दौरान विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंचे विधायक समर्थकों ने उमेश कुमार को केक खिलाते हुए उनकी लंबी आयु की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान विधायक समर्थकों की भारी भीड़ कैंप कार्यालय पर मौजूद रही।विधायक उमेश कुमार ने कहा की जन्म दिन के मौके पर उन्होंने गरीब और असहाय लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है सभी लोग खुशहाल रहें स्वस्थ रहें ऐसी उनकी कामना है।
उन्होंने कहा की कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे।उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान करते हुए कहा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से मेहनत करने में जुट जाएं उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
उन्होंने इस दौरान अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा की उन्हे किसी तरह से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है उमेश कुमार जो कहता है वही करता है भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है जिन्हे जनता भली भांति जान और पहचान चुकी है।उन्होंने कहा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव वह मजबूती से लड़ेंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।