Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में हज यात्री 15 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन -खतीब अहमद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में हज आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बीस दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है।

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने पत्र जारी कर बताया की उत्तराखंड हज समिति के प्रयास से सेंट्रल हज कमेटी ने हज आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बीस दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी है।

बीती 4 दिसम्बर से हज यात्रियों के आवेदन लिए जा रहे है।इस दौरान राज्य हज समिति अधिकारी मौ.अहसान ने बताया है कि यात्रा के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल फोन हज एप सुविधा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। वहीं हज यात्रियों की सेवा के लिए हज कमेटी चेयरमैन लगातार प्रयासरत हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369