आरिफ नियाज़ी
रुड़की के अधिकांश गांव में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारी अपनी रुचि नहीं दिखा रहे हैं आलम यह है की जिस विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को उपस्थित रहना चाहिए था वहां विभागों के अधिकारी तो बहुत दूर कर्मचारी भी नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे यह भारत संकल्प यात्रा केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
दौलतपुर और धनौरी की भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे सहायक विकास अधिकारी के के कडपाल ने दावा किया की भारत संकल्प यात्रा से लोगों को काफी लाभ मिला है इस यात्रा में सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंची है।वहीं इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एव भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनेश सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार ने हर वर्ग के लिए सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है
उन्होंने कहा की भारत संकल्प यात्रा से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा जिस गांव में भी यह यात्रा पहुंच रही है वहां लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है देश तेजी से आगे बढ़ रहा है इस देश और प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है।उन्होंने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।वहीं दौलतपुर गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधान पति आतिश गिरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भारत विकसित संकल्प यात्रा केवल भाषण यात्रा बनकर रह गई है जिसमें लोग बेहद कम रुचि ले रहे हैं ।
उन्होंने कहा की भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने एक 1400मीटर का खड़ंजा पास कराया था जिसका इस्टीमेट आज तक भी तैयार नहीं हो पाया है।जिसके चलते उनके गांव में खड़ंजा आज तक भी नहीं बन पाया है।उन्होंने आरोप लगाया की अधिकारी इस कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचना मुनासिब नहीं समझते।
इतना ही नहीं समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है आज लोग अपने राशन कार्ड बनवाने और पेंशन जैसी समस्या को लेकर सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी पूरी तरह से नदारद हैं।उन्होंने कहा की ब्लॉक की टीम जरूर पहुंची लेकिन समाधान कुछ नहीं हो पाया।इस मौके पर-भाजपा OBC मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूडकी – रोमा सैनी
– एरिया कोऑर्डिनेटर एन. आर. एल. एम. – हेमंत कुमार- ग्राम विकास अधिकारी -जोध सिंह परियोजना – कुलदीप सिंह भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य- मुनीश सैनी आदित्य रोड – मंडल अध्यक्ष सुभाष मंडल जिला मंत्री – राजबाला सैनी सुरेश सैनी और संदीप पुरी – मंडल महा मंत्री पंकज पाल – आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।