आरिफ नियाज़ी
एक तरफ पुलिस प्रशासन जहां अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए है वही अब रुड़की के भंगेड़ी गांव की एक गली में कुछ नासमझ लोगो ने बीच रास्ते को कब्जाने का प्रयास करते हुए रातों रात दीवार बना डाली लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नही लग पाई वहीं इस बाबत स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है लेकिन सिवाए कोरे आश्वासनों के अभी तक कुछ हासिल नहीं हो पाया है।
आरोप है कि विपक्षी इरफान, इकबाल पुत्रगण पुत्र मकसूद और जब्बार पुत्र अहमद हसन अरशद उर्फ बादु रास्ते को लेकर पूरी तरह से विवाद पर उतारू हैं जबकि प्रार्थीगण कानून के मानने वाले व्यक्ति हैं और लगातार अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अगर बीच रास्ते से जल्द ही कब्ज़ा ना हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।