आरिफ़ नियाज़ी
टोक्यो ओलम्पिक में एक तरफ जहां पूरा देश महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दिन रात दुआएं करता रहा तो वहीँ टीम के हारने के बाद बड़ी शर्मनाक घटना घटी। वंदना कटारिया के घर पर आतिशबाजी करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ऐसे लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ऐसे ऐसामाजिक तत्वों को गिरफ्तार ना किया तो वो बड़े पैमाने पर आनोदलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि ये हरिद्वार की बेटी का अपमान नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा विधायक ने तुरंत ही एस एस पी हरिद्वार को फोन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफजो देश के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाते हों ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि यह केवल वंदना कटारिया और उसके परिवार का अपमान नहीं बल्कि पूरे दलित समाज और देश का अपमान है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि वह बेटी वंदना कटारिया के परिजनों के साथ खड़े है झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल को एसएसपी हरिद्वार ने आश्वासन दिया की विधिक राय लेकर इसमें मामले में जो भी होगा कार्यवाही की जाएगी।हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।देशराज कर्णवाल ने कहा कि देश का नाम ऊंचा करने वाले और देश के लिए मेहनत करके नाम कमाने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ भविष्य में कोई अपमान करने का प्रयास ना कर सके इसके लिए आगामी 6 अगस्त को सुबह 11 बजे सभी सामाजिक संगठनों के साथ एसएसपी कार्यालय हरिद्वार से सामाजिक संगठनों से वार्ता की जाएगी। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि आगामीन 9 अगस्त को वंदना को देश मे लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जाएंगे। इस अवसर पर एडवोकेट अमरेश कुमार, धनपाल सलेमपुर, बृजेश, अशोक, सनी रिटर्न, आदेश पालीवाल, चंद्रशेखर, सतीश, अंशुल आदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला