Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा की आशीर्वाद यात्रा में जुटेंगे पार्टी के दिग्गज नेता, यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं ने की बड़ी तैयारी, विनय रोहेला होंगे यात्रा के संयोजक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

केंद्र सरकार की आशीर्वाद यात्रा उत्तराखंड में आगामी 18 अगस्त से शुरू हो जाएगी ये आशीर्वाद यात्रा उत्तराखंड के नारसन बोर्डेर से शुरू होकर हरिद्वार पहुंचेंगी।देहरादून पहुंचने के बाद पूरे प्रदेश में यात्रा जारी रहेगी।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इस आशीर्वाद यात्रा को काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है यह यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने और जनता  का  समर्थन जानने का काम करेगी।इस आशीर्वाद यात्रा में केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश भाजपा संगठन के लोग भी पूरी जी जान से जुटेंगे।सभी पार्टी विधायकों को अपने अपने क्षेत्र की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ साथ अन्य कार्यकर्ताओं को बोर्डेर पर तैयारी करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस   आशीर्वाद  यात्रा में केंद्रीय संगठन मंत्री दुष्यंत गौतम,उत्तराखंड से नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के अलावा प्रदेश में भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल रहेंगे।आज ब्रहस्पतिवार को एक धर्मशाला में  भाजपा के वरिष्ठ नेता  एवं यात्रा के संयोजक विनय रोहेला ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में जी जान से जुट जाएं।

उन्होंने कहा की आशीर्वाद यात्रा में कोरोना नियमो का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।विनय रोहिला ने कहा कि नारसन बॉर्डर के बाद रुड़की पहुंचने पर जगह जगह कार्यकर्ता आशीर्वाद यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत करेंगे ।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 सालों से वह जनता की सेवा करते चले आ रहे हैं इस बार भी प्रदेश की जनता भाजपा को भारी बहुमत से जीता कर उत्तराखंड की सत्ता में भेजेगी।

बत्रा ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी जिसमें सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने बड़े नेताओं का स्वागत करेंगे और जनता की राय लेंगे इस मौके पर आशीर्वाद यात्रा के संयोजक विनय रोहिल्ला सह संयोजक अमन त्यागी महामंत्री आदेश सैनी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा प्रवीण सिंधु  गौरव चौधरी ,मोहित, पार्षद विवेक चौधरी ,डॉ बीएल अग्रवाल राजकुमार शर्मा डॉक्टर योगेंद्र पुंडीर शोभाराम प्रजापति एडवोकेट बृजेश त्यागी डॉ कल्पना सैनी ध्रुव गुप्ता अनिल वर्मा नरेंद्र जैन सावित्री मंगला ममता धीमान इंद्रवदन प्रदुमन ,आशुतोष चौधरी डॉक्टर टेक बल्लभ, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369