आरिफ नियाजी
भगवानपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में आए दिन विकास को गति मिल रही है आज भगवानपुर माहड़ी चौक के पास सैफ्रॉन होटल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौके पर पहुंचे। जहां उनका होटल स्वामी संजय सिंह एवं उनके परिवार ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। डॉ. निशंक ने होटल की शुभारंभ पर बधाई देते हुए कारोबार की तरक्की और सफलता की कामना की।इस मौके पर होटल स्वामी संजय सिंह ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। यहां उद्योगों से जुड़े अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अच्छे और किफायती होटल की कमी थी। इसी जरूरत को देखते हुए सैफ्रॉन होटल की स्थापना की गई है।उन्होंने बताया कि फिलहाल होटल का एक फ्लोर 14 कमरों के साथ शुरू किया गया है। कमरों का किराया 1,500 और 1,800 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। उनका उद्देश्य लोगों को किफायती दरों पर तीन सितारा और पांच सितारा होटलों जैसी सुविधाओं का अनुभव देना है। रेस्टोरेंट में भी उचित कीमतों पर स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन की बेहतर से बेहतर गुणवत्ता रहेगी साफ़ सफाई पर अधिक जोर रहेगा उन्होंने कहा कि उनका मकसद पैसा कमाना नहीं ब्लकि जनता की सेवा करना है l वही होटल मैनेजर संतोष पांडेय ने बताया कि फैमिली रेस्टोरेंट में इंडियन, चाइनीज, साउथ इंडियन और तंदूरी व्यंजनों की सुविधा मिलेगी। जन्मदिन, सगाई और रिंग सेरेमनी जैसे आयोजनों के लिए मिनी हॉल भी बनाया गया है।
मैनेजर अर्जुन सिंह माहरा ने बताया कि होटल में सुइट, डीलक्स और सुपर डीलक्स कमरे उपलब्ध हैं। आधुनिक किचन और अनुभवी शेफ की टीम के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवाएं दी जाएंगी। होटल में बैंक्वेट हॉल की सुविधा भी है।इस दौरान राव खालिद सिकंदरपूर,मुस्तफा, खेम सिंह रावत, मुकेश सिंह, श्री जैन, श्री सिंगल के अलावा इंडस्ट्री जुड़े बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे l




More Stories
नई दिल्ली के IICC में यूनिटी अर्थ इंडिया का शुभारंभ, विश्व शांति के लिए विभिन्न धर्मों, नेताओं और युवाओं का ऐतिहासिक संगम।
कस्बा रामपुरा फूल में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान।
बाबा खाटू श्याम भजन संध्या में धार्मिक भजनों का भक्तों ने लिया आनंद,पूजा-अर्चना कर की सभी के सुख-समृद्धि की