आतिफ कमाल।
खानपुर के निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैम्पियन’ रविवार के दिन एक अलग और बेहद जोशीले अंदाज़ में नज़र आए। अवसर था उनके आवास ‘रंगमहल’ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक विशाल कार्यक्रम का, जहाँ क्षेत्रभर से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे । बैठक में उमड़ी भारी भीड़ को देख गदगद हुए चैम्पियन ने अपने जोशीले भाषण से जनसमूह में उत्साह भर दिया। इस दौरान उन्होंने खानपुर और लक्सर—दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का आधिकारिक ऐलान कर चुनावी सरगर्मियों को बढ़ा दिया है।इस दौरान
कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने खानपुर क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने कहा की लक्सर पुल का निर्माण, क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का जाल बिछाना और दल्लावाला में कन्या डिग्री कॉलेज की स्थापना उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियाँ रही हैं।उन्होंने कहा की एक समय था जब खानपुर के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर थे, तब उन्होंने घर-घर बिजली पहुँचाने का काम किया।
बरसात के दिनों में बाढ़ और जलभराव से जूझती जनता के लिए तटबंध और बाँध बनवाकर उन्हें इस स्थायी समस्या से मुक्ति दिलाई।उन्होंने कहा की आज भले ही लोग हमारे कराए विकास कार्यों को भूल रहे हों, लेकिन मैं क्षेत्र के हर परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ। इस बार जनता से अपील है कि कोई चूक न करें और भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की एक नई इबारत लिखने का मौका दें।”
वहीं इस दौरान चैम्पियन की पत्नी रानी देवयानी ने भी कार्यकर्ताओं से बेहद विनम्र भाव से कहा कि पिछले चुनाव में परिस्थितिवश कुछ गलतियाँ या कमियाँ रह गई होंगी, लेकिन इस बार किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
रंगमहल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ चैम्पियन का जोरदार स्वागत किया। चैम्पियन के दोनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही खानपुर और लक्सर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में भारी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।इस दौरान नगर पंचायत ढंडेरा चेयरमैन सतीश नेगी,भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अश्यक्ष नंदा ऐरी,महिला आयोग की सदस्य सुमन रौतेला,विजय पंवार,किरण सिंह,रेखा नेगी,सुरेन्द्र चौहान,सचिन त्यागी,सरदार अमविंद्र सिंह,गुरखार सिंह,कुलजीत सिंह,पपीन्द्र सिंह,मंजीत सिंह संदीप सैनी,राव फुरकान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफ़ज़ाल अली,साहब सिंह,मंजीत सिंह,सुरेश चौहान,,और मांघेराम गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेl





More Stories
रुड़की दिल्ली रोड स्थित गोदावरी होटल के पास डॉ. भक्ति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, मुनासिब फीस पर मिलेगा बेहतर उपचार।
रोटरी क्लब रुड़की ने विश्व पोलियो दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान।
बॉलीवूड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के रूड़की आगमन पर उमड़ी फैंस की भारी भीड़, ‘डी डी ज्वेलर्स’ के भव्य शोरूम का हुआ उद्घाटन।