आरिफ नियाजी।
कलियर निवासी नाजिम त्यागी के ‘जिला योजना समिति’ में निर्विरोध सदस्य चुने जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद प्रथम बार पिरान कलियर आगमन पर समर्थकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
कलियर पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप, फूल-मालाओं के साथ नाजिम त्यागी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान नाजिम त्यागी ने सभी समर्थकों और क्षेत्रवासियों का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि
”यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि कलियर और संपूर्ण क्षेत्र की जनता के अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है। आप सभी ने जो सम्मान और ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जिला योजना समिति के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराना और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मेरी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।”
स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नाजिम त्यागी के निर्विरोध चयन पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।





More Stories
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भगवानपुर में ट्रेन डिब्बों के पुर्जे बनाने वाली नई इंडस्ट्री का हुआ भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोज़गार के नए अवसर।
रूड़की में अब किफायती और आधुनिक दांतों का इलाज हुआ आसान, ईदगाह के पास ‘शीबा डेंटल क्लीनिक एंड लैब’ का हुआ उद्धाटन।