आरिफ नियाजी।
झबरेड़ा स्थित ‘प्रज्ञा हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज’ ने बेहद कम समय में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल प्रबंधन का स्पष्ट और सेवाभावी संकल्प है कि सही समय पर और बेहतर इलाज ना मिलने के कारण कोई भी मरीज निराश या मायूस न लौटे। बीमार व्यक्ति को अविलंब और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना ही प्रज्ञा हॉस्पिटल का प्राथमिक लक्ष्य है।
इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, प्रज्ञा हॉस्पिटल ने अपने चिकित्सा ढांचे में एक और बड़ा और आधुनिक बदलाव किया है। अब अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक तकनीकी मशीनों के साथ-साथ विदेशों में अपनी सेवाएं दे चुके देश-विदेश के विख्यात एवं योग्य डॉक्टर अनिल कुमार की सेवाएँ भी ली गई है।
हालांकि अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने खास मुलाकात के दौरान बताया कि अब प्रज्ञा हॉस्पिटल में जटिल से जटिल और गंभीर बीमारियों का सफल उपचार पूरी तरह से संभव है। क्षेत्र के मरीजों को अब बड़े शहरों या महंगे अस्पतालों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ,डॉ. अनिल कुमार (MBBS, MD) विदेशों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं वह गंभीर आंतरिक एवं जटिल रोगों के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं।डॉ. बबीता चोपड़ा महिलाओं से जुड़ी सभी बीमारियों और सुरक्षित प्रसव के लिए अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं lडॉ. ज़मीर अहमद (MBBS, MS) अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा जटिल ऑपरेशन करने वाले कुशल रोबोटिक सर्जन है।
डॉ. शफीक अहमद (MS – Ortho): हड्डी, जोड़ एवं रीढ़ की समस्याओं के विशेषज्ञ सर्जन है.डॉ. अर्पित त्रिपाठी जनरल सर्जन एवं लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी विशेषज्ञ।
दरअसल प्रज्ञा हॉस्पिटल का यह प्रयास ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। योग्य डॉक्टरों की इस नई टीम और रोबोटिक व लेप्रोस्कोपिक सुविधाओं के शुरू होने से न केवल इलाज की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा, बल्कि मरीजों को आपातकालीन और जटिल परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकेगा। अब पैसे के अभाव में कोई उपचार से महरूम नहीं रहेगा।इस दौरान डॉक्टर सुरेश कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट फार्मासिस्ट सीनियर आस मोहम्मद, शाबान अली, आरती काजल एलेन अजीत शोएब पिंटू रुकैया वंशिका पूजा आदि मौजूद रहे।





More Stories
यूपी सिंचाई विभाग का बड़ा एक्शन, पथरी रो नदी में अवैध खनन और भू-माफियाओं के कब्जे का भंडाफोड़, पुलिस को दी तहरीर।
कैंसर बीमारी का इलाज भारत मे आज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर है।
भाजपा सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता से कर रही कार्य : सुशील त्यागी