Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील को विभाग ने दी भावभीनी विदाई टीकम सिंह चौहान और धर्मेंद्र कुमार हुए भावुक।।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। चकबंदी विभाग रुड़की में वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने के बाद चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील के सेवानिवृत्त होने पर विभाग की ओर से एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएँ पहनाकर और उपहार देकर विदाई दी।
​समारोह को संबोधित करते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी टीकम सिंह चौहान ने अनिल कुमार सुनील के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ सभी कार्यों को अंजाम दिया है।। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया है। इतना ही नहीं जनहित और चकबंदी से जुड़े जटिल मामलों को सुलझाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम मे सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।​विदाई के इस भावुक क्षण पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी टीकम सिंह चौहान तथा चकबंदी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके कार्यशैली की जमकर तारीफ की।
​विदाई समारोह में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्य रूप से
संजीव रावत, यज्ञ नारायण दुबे, वीरेंद्र सिंह,रविंद्र मोहन, मुकेश पुण्डीर, धीरज गोसाई, मोहम्मद अजरूद्दीन, कृष्ण पाल, रमेश यादव
​ पेशकार जयराज, महमूद कानूनगो, रविंद्र कुमार,रिया मौर्य, फतेह सिंह राणा, विनोद राणा, बंगाल सिंह, राजीव भारती सहित चकबंदी विभाग के कई अन्य कर्मचारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369