Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश मुदस्सिर को लगी गोली,बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या का है आरोपी।

Spread the love

रुड़की – आरिफ नियाज़ी।

बहादराबाद के चर्चित हैप्पी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुठभेड़ के बाद वारदात में शामिल बताए जा रहे शूटर मुदस्सिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल शांतरशाह में करीब एक सप्ताह पहले बाइक मैकेनिक हैप्पी की सरेआम हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
जिसके चलते देर रात बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जवाबी फायरिंग में सहारनपुर निवासी मुदस्सिर के पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
एसएसपी नवनीत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हाल जाना, वहीं एसपी सिटी दीपक सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हैं और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369