आरिफ नियाज़ी।
फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन हरिद्वार के जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद के अध्यक्षता एवं जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनके आवास पर ज्ञापन प्रेषित किया जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) ग्रेड वेतन ₹6600.00, लेवल 11 पद का सृजन आदि प्रमुख मांगे हैं, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है।मिनिस्ट्रियल कार्मिकों फेडरेशन द्वारा जारी आंदोलन के क्रम में दिनांक 25 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनिल चौधरी , प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार, कुलदीप बिष्ट उप शाखा सचिव,रवि कपूर, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार, ब्रिजेश कुमार प्रांतीय महामंत्री, लिथो प्रेस,अनिल रवि जिला सचिव सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल , ताजवर सिंह गुसाई, सचिन कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह के तीखे तेवर, बोले— ‘कर्मचारियों का ईएसआई-पीएफ दबाने वाले अफसरों और ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
पुरानी पेंशन बहाली एवं TET की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री से मिला NMOPS का प्रतिनिधिमंडल।
भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ रुड़की शहर ,श्री राधा रानी की भव्य शोभायात्रा निकली।