आरिफ नियाज़ी।
रामपुर नगर पंचायत में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है यहाँ कथित बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर उपजा विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बोर्ड में व्याप्त अनियमतताओं और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए सभासद पिछले पांच दिनों से दिन-रात नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
इस आंदोलन को उस वक्त और मजबूती मिली जब देर रात पड़ोसी नगर पंचायत ‘तेलीवाला पाड़ली’ के कई सभासद भी रामपुर पहुंचे और धरने को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।धरने पर बैठे सभासदों का सीधा आरोप है कि उनके हाथ विकास कार्यों और वित्तीय आवंटन की जो आधिकारिक सूची लगी है, उसमें भारी वित्तीय अनियमितताएं और घोटाले साफ झलक रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वे लगातार इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी या जिम्मेदार सामने आकर स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है। प्रशासन की इस चुप्पी से सभासदों का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है।आरोप है क़ी
कार्यालय में बैठने तक को कुर्सियां नहीं, चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है।
नामित भाजपा सभासद मोहम्मद अख़लाक ने नगर पंचायत प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रामपुर नगर पंचायत प्रदेश की सबसे बदतर स्थिति वाली पंचायतों में शुमार हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि
”कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं है। कार्यालय परिसरों में कुर्सियां तक मय्यसर नहीं हैं और चारों ओर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। जब जनप्रतिनिधियों के साथ यह रवैया है, तो आम जनता की सुनवाई का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।”
पाड़ली नगर पंचायत से पहुंचे सभासद दानिश उमर ने रामपुर के सभासदों के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश की तमाम नवगठित नगर पंचायतों का हाल बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि पाड़ली नगर पंचायत के हालात भी रामपुर से अलग नहीं हैं और वहां भी व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं।
दानिश उमर ने ऐलान किया कि अब इन नवगठित नगर पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलने और पारदर्शी व्यवस्था कायम करने के लिए सभी सभासद एकजुट होकर जल्द ही एक मजबूत संगठन का गठन करेंगे।
रामपुर में चल रहे इस आंदोलन में कई स्थानीय प्रतिनिधि और सभासद मुस्तैदी से डटे हुए हैं। इस दौरान मौके पर राजीव कुमार, प्रतिनिधि सुमित सैनी, हाजी अख़लाक़, नीटू कुमार, तनवीर अली, अब्दुल वली, अक्षय कुमार, मोहम्मद मज़हर, सभासद नौमान, ज़ीशान और मुन्तज़ीर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं पाड़ली तेलीवाला से समर्थन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में दानिश उमर, जावेद, वसीम, राकिब और गुलज़ार आदि शामिल रहे।
सभासदों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा।





More Stories
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा खेल महाकुम्भ 2026 का आयोजन।
जिला सहकारी बैंक चुनाव में बिजेन्द्र सिंह अध्यक्ष और सुशील राठी उपाध्यक्ष निर्वाचित,ज़ोरदार हुआ स्वागत
हरिद्वार में मेला अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर में 24 दिव्यांगों के बने प्रमाण पत्र, 29 के यूनिक आईडी कार्ड हुए पंजीकृत।