आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार की विशेष पहल के तहत दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के मेला अस्पताल में नियमित शिविर का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार हर माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर में आज भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपना प्रमाण पत्र बनवाने और स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।सुबह से ही हरिद्वार जिले के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से दिव्यांगजन मेला अस्पताल परिसर पहुंचने लगे थे। शिविर में आए आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर त्वरित गति से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। मेला अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनोज द्विवेदी ने अस्थि बाधित आवेदकों की शारीरिक अक्षमता का गहन परीक्षण किया।
जबकि मनोचिकित्सक डॉ. राजीव रंजन तिवारी ने मानसिक दिव्यांगता से संबंधित मामलों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की। दिनभर चले इस विशेष शिविर में कुल 24 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए गए। इसके अलावा भारत सरकार की स्वावलंबन योजना के तहत दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए 29 लाभार्थियों के ‘यूनिक डिसेबिलिटी आईडी’ (UDID) कार्ड का पंजीकरण भी सफलतापूर्वक किया शिविर के संचालन और दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से बाबू सुनील यादव तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) रुड़की के संचालक तनवीर आलम एवं उनकी टीम के कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। विभागीय टीम ने आवेदकों के फॉर्म जमा करने से लेकर डॉक्टरों की जांच और डिजिटल पंजीकरण की प्रक्रिया को सहज बनाया, जिससे शिविर में आए लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।





More Stories
व्यापारी हित सर्वोपरि — योजनाओं का लाभ अंतिम व्यापारी तक पहुँचाना हमारा संकल्प – सौरभ भूषण शर्मा।
हरिद्वार जिला सहकारी बैंक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चौधरी बिजेंद्र सिंह व उपाध्यक्ष पर सुशील राठी का वर्चस्व, तहसील में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा।
भाजपा के ‘सौहार्द संकल्प धरने’ में जेबतराशों का धावा, कांग्रेसी हमला छोड़ नेताओं को ढूंढने पड़े अपने फोन।