Jan Mudde

No.1 news portal of India

धनौरी रोजगार मेले में 478 युवाओं को मिला रोजगार, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी का भव्य आयोजन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
​धनौरी युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धनौरी में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में 478 बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरियां प्राप्त हुईं।
​कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा क़ी जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से बेरोजगारी पर बड़ा विराम लगा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार ऐसी योजनाएं और मेले आयोजित कर रही हैं, जिससे युवाओं को उनके घर-आंगन के पास ही बेहतर नौकरियां मिल सकें। दरअसल विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने युवाओं की योग्यता के आधार पर उनका चयन किया और हाथों-हाथ जॉब ऑफर दिए।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस विशाल मेले की रूपरेखा तैयार की थी।इस दौरान राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम व्यक्ति तक विकास और हर हाथ को काम पहुंचाना है। इस तरह के रोजगार मेले युवाओं के भीतर आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास जगाते है।
​ भाजपा महिला मोर्चा क़ी प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और युवाओं का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास आगे भी यही रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता राम गोपाल कंसल नें किया।इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, भाजपा नेत्री ,हिमानी वैष्णव,वीरेंद्र सैनी,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,देवी सिंह राणा ,मुलकी राज सैनी,भाजपा नेता झबरेडा तेजपाल मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369