Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के सालियर में 150 ग्रामीणों के वोटों पर आपत्ति से गरमाई राजनीति, विधायक वीरेंद्र जाति के साथ एसपी देहात कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सालियर गांव में मतदाता सूची में लगभग 150 ग्रामीणों के वोटों पर आपत्ति दर्ज कराए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीण झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में एसपी देहात कार्यालय पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया।
​पीढ़ियों से रह रहे बुजुर्गों के नामों पर भी संशय
एसपी देहात से मुलाकात के दौरान विधायक वीरेंद्र जाति ने पक्ष रखते हुए कहा कि जिन लोगों के वोटों पर आपत्तियां लगाई गई हैं, वे कोई बाहर से आए लोग नहीं हैं, बल्कि कई पीढ़ियों से सालियर गांव में ही निवास कर रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए बताया कि आपत्ति की इस सूची में 80 से 90 वर्ष तक के बुजुर्गों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं, जो वर्षों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं। विधायक ने इसे स्थानीय नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित करने की एक अनुचित कोशिश करार दिया।मामले की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी देहात ने प्रतिनिधिमंडल को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी वैध नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से अनधिकृत रूप से ना हटे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369