आरिफ नियाज़ी।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के सालाना उर्स के पावन अवसर पर अकीदत का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। उर्स के मुबारक मौके पर देश-विदेश से भारी संख्या में ज़ायरीन कलियर शरीफ पहुंच रहे हैं। इस आध्यात्मिक आयोजन में देश भर की प्रमुख खानकाहों के सज्जादानशीन, दरवेश और मलंग भी बड़ी तादाद में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से ज़ायरीन साबरी झंडों के साथ जुलूस के रूप में दरगाह परिसर पहुंचे। अकीदतमंदों के बुलंद नारों और सूफियाना कलामों से पूरा क्षेत्र रूहानी माहौल में सराबोर हो उठा। दरगाह साबिर साहब पर हाजिरी देने के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।ख़ास बात यह रही क़ी दरगाह हज़रत अब्दुल कुद्दूस गंगोह शरीफ (उत्तर प्रदेश) से उर्स में शिरकत करने पहुंचे सज्जादानशीन शाह मेहताब कुद्दूसी साबरी उर्फ ‘गुड्डू मियां’ ने दरगाह शरीफ पर मुल्क और सूबे की सलामती, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए दुआए कराई।इस दौरान गुड्डू मियां ने कहा क़ी
उनका एकमात्र मिशन देश में प्यार, मोहब्बत और इंसानी भाईचारे को बढ़ावा देना है। कलियर शरीफ की पावन भूमि पर वर्षों से आने का सिलसिला आज भी जारी है जहाँ उर्स के दौरान आयोजित होने वाली सभी पारंपरिक रस्मों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह सिलसिला उनके पुरखों से चला आ रहा हैं। उन्होंने कहा क़ी इस मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए हज़रत साबिर पाक की बारगाह में विशेष दुआएं की गई हैं। वहीं
इस ऐतिहासिक
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय शायर अफज़ल मंगलोरी ने भी गंगोह शरीफ के आध्यात्मिक इतिहास और वहां के सज्जादा साहिबान के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गंगोह शरीफ और कलियर शरीफ का रूहानी रिश्ता सदियों पुराना है, जो समाज को एकजुट रखने और सूफी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है।





More Stories
कलियर शरीफ उर्स, कव्वाली के सुरों से रूहानी हुई महफ़िल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों को किया सम्मानित।
कलियर शरीफ 758वें सालाना उर्स और ईद-ए-मिलादुन्नबी पर जायरीनों का सैलाब, देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं।
गंगोह शरीफ के सज्जादानशीन शाह मेहताब कुद्दूसी साबरी उर्फ ‘गुड्डू मियां’ ने दरगाह शरीफ पर मुल्क और सूबे की सलामती, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए कराई विशेष दुआए