आरिफ नियाज़ी।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर ऑन फाउंडेशन के द्वारा कल ( शनिवार) को नगर निगम सभागार में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न धर्मों के धार्मिक विद्वान समाज में सद्भावना व भाईचारा बढ़ाने और सामाजिक कुरीतियां समाप्त करने के सम्बन्ध में अपने विचार रखेंगे। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डाक्टर सुरजीत सिंह गांधी सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा पंडित रमेश सेमवाल ज्योतिषाचार्य, मुफ्ती सलीम अहमद, श्रीमती अनीता अग्रवाल मेयर , देशराज कर्णवाल राज्यमंत्री, कुंवर जावेद इकबाल, ठेकेदार जुल्फिकार अंसारी, हाजी मुस्तकीम, और मैक्स रेमेडीज़ के डायरेक्टर डॉ मतिउल्लाह मजीद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक अमजद उस्मानी ने बताया कि सम्मेलन में मदरसों के छात्रों के बीच नात का मुकाबला भी होगा। जिसमें शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा।इसके साथ साथ अरबी मदरसों की तरक्की और उनकी तालीम को लेकर भी उलेमा ए इकराम विस्तार से जानकारी देंगे। कार्यक्रम में ऑन फाउंडेशन के डायरेक्टर कुंवर शाहिद और पत्रकार आरिफ नियाज़ी ने बताया की हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाया गया हैं जिसमें अरबी मदरसों के बच्चे नात सुनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे इसके बाद सभी बच्चों को उचित इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।





More Stories
पिरान कलियर से लौट रहे युवकों की बाइकों में जोरदार टक्कर , 3 की मौक़े पर *मौत,एक की हालत गंभीर, अस्पताल में मचा कोहराम।
शेरपुर, बनारसी, भलस्वागाज, और मोलना गांव में ऊर्जा निगम की बड़ी छापेमारी, 24 बिजली चोर पकड़े।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने उत्तराखंड में धर्मांतरण, कथित लव जिहाद तथा लैंड जिहाद पर जताई चिंता।