आरिफ नियाज़ी।
मुज़फ्फरनगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत के तत्वावधान में पीठाधेश्वर महामंडलेश्वर संदीप खत्री का भव्य पटाभिषेक समारोह श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी बारात घर, भोपा रोड, SD कॉलेज के सामने किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने आशीर्वचन में गुरु रविदास जी के “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह में बड़ी संख्या में संतजन, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दिव्य मंच से वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और गुरु महाराज के आदर्शों पर अपने विचार रखे।





More Stories
विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी,भगवानपुर, चौल्ली, खूबबनपुर और दौड़बसी के 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
ऑपरेशन प्रहार के तहत शातिर किस्म के वारंटी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भगवानपुर विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 27 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।