Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऑपरेशन प्रहार के तहत शातिर किस्म के वारंटी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
3 साल से फरार चल रहे शातिर वारंटी को जीआरपी रुड़की ने गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे,न्यायालय स्पेशल जज एनडीपीएस कोर्ट हरिद्वार के सत्र परीक्षण संख्या 62/19, मुकदमा अपराध संख्या 16/19 धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित वारंटी परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद निवासी इमाम साहब रोड कलियर थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार विगत लगभग 03 वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
पुलिस मुख्यालय से संचालित ऑपरेशन प्रहार* अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदया *सुश्री अरुणा भारती* के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी *श्री अनुज* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर *श्री राजीव चौहान* के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारंटी के मसकन पर दबिश देकर परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है वारंटी
परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद निवासी इमाम साहब रोड कलियर थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।पुलिस टीम में ,अ0उ0नि0 सुशील तिवारी प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की,,हे0का0 30 ओमपाल सैनी
, कां0 164जाहुल मिर्जा
,-का 10, अमित कुमार
,-कां0 54 जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369