आरिफ नियाज़ी।
रूड़की की भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे एक ख़ास अभियान के तहत पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें भगवानपुर, कलियर और हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से चोरी हुई बाइकें भी शामिल हैं। वही पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप सैनी पर पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी वही पकड़े गए तीनों शातिर चोर सहारनपुर जिले के रहने वाले है। इस दौरान एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि पुलिस अब बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ-साथ गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। एस एस पी का कहना है की गिरोह के सदस्यों के अपराधिक रिकॉर्ड को भी खगाला जा रहा है।





More Stories
शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।
एस.आई.आर को लेकर रसूलपुर गांव में ग्रामीणों को राज्य मंत्री ने किया जागरूक, सुनी समस्याएं।
84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के लिए गौरवशाली पल : एक्स एसयूओ सुमन जोशी का भारतीय वायु सेना में अधिकारी के पद पर चयन।