आरिफ नियाज़ी
समाज में डॉक्टर को भगवान् का दर्जा दिया जाता है लेकिन जब यही डॉक्टर हैवानियत पर उतर जाएं तो उसे क्या कहेंगे जी हाँ रूड़की के लंढोरा में ऐसा ही मामला सामने आया है। सफेद कोट की आड़ में छिपे एक डॉक्टर को रूड़की की मंगलौर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाकर कानून का सख्त संदेश दिया है।

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से सामने आए इस शर्मनाक मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इलाज के नाम पर भरोसा जीतने वाला डॉक्टर ही इंसानियत को शर्मसार करता निकला। पीड़िता के पिता ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि डॉ. रिजवान ने उनकी बेटी के उपचार के दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला संबंधी मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लिया। उनके स्पष्ट निर्देशों के बाद कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि मुकदमे में नामजद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम डॉ. रिजवान निवासी ग्राम मुख्याली खुर्द थाना लक्सर बताया गया है। पुलिस का साफ संदेश है चाहे आरोपी कोई भी हो महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को कानून उनकी असली जगह जरूर दिखाएगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।