Jan Mudde

No.1 news portal of India

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सिंचाई विभाग में की बैठक, दस फरवरी को लिया जाएगा बड़ा निर्णय

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आहवाहन पर सिंचाई विभाग रूडकी ऑडिटोरियम में सभी घटक संघों के सदस्यों की जनपद स्तरीय बैठक में इंजीनियर्स ने अपनी 27 सूत्री मांगों के लिए अपने विचार रखें।

इनमे सबसे बड़ी मांग वेतन कि बढ़ोतरी को लेकर है जिसके चलते आज तक भी विभाग छठा वेतनमान नहीं लागू कर सका है।अब अगले चरण की बैठक दस फरवरी को जनपद मुख्यालय पर होगी।

सभी अभियन्ताओं द्वारा एक साथ एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों को शासन द्वारा अनदेखा किया गया तो महासंघ के समस्त सदस्य आने वाले समय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगें, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग,सिचाई विभाग, पेयजल विभाग, जल सस्थान, नलकूप विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य सभी अभियंत्रण विभागों के अभियन्ता इस बैठक में सम्मिलित रहे। इंजीनियर्स ने अपनी 27 सूत्री मांगों के लिए अपने विचार रखें।

अगले चरण की बैठक दिनांक 10 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर होगी। सभी अभियन्ताओं द्वारा एक साथ एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों को शासन द्वारा अनदेखा किया गया तो महासंघ के समस्त सदस्य आने वाले समय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगें, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।

अध्यक्ष अमूल वालिया ने कहा कि अपनी मांगो को लेकर सभी इंजीनियर्स बेहद गंभीर हैं सभी अभियन्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शासन द्वारा अनदेखा किया गया तो वह आर पार कि लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।बैठक का संचालन शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी द्वारा किया गया।

बैठक में विभिन्न घटक संघों के प्रान्तीय अधिकारी ललित बिष्ट, मुकेश सैनी एवं अरूण कुशवाहा एवं जनपद पदाधिकारी राहुल सिंह, अनुज सैनी, शोभित धीमान, श्रीमती कुलश्रेष्ठ,सुशील सैनी
शोभित धीमान, विनय सैनी, रविन्द्र धीमान,नीटू सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369