आरिफ नियाज़ी
रूड़की में सेवा, संस्कार और समर्पण की अनूठी मिसाल उस समय देखने को मिली जब बीटीगंज स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने किया। युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताते हुए भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल जरूरतमंदों को बेहतर उपचार मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को भी मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता राजनीति के साथ-साथ मानव सेवा को भी अपना कर्तव्य मानकर कार्य कर रहे हैं, जो वास्तव में गर्व की बात है। युवाओं को प्रेरित करते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज जब दुनिया के कई देशों में युवा दिशाहीन हो रहे हैं, ऐसे समय में भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
भगत सिंह कोशियारी ने प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनकर विश्व पटल पर मजबूती से उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया। आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि सेवा भाव से किया गया कार्य ही सच्ची राजनीति और सच्चे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होता है।
इस अवसर पर ललित मोहन अग्रवाल, मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, आदेश सैनी, पार्षद नवनीत शर्मा, पार्षद अनुराग त्यागी, भाजपा नेत्री रोमा सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा नेता नवीन जैन, चैरब जैन, सौरव भूषण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।