आरिफ नियाज़ी
रुड़की में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक होमगार्ड भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक जब नहर पटरी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, तथा उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।




More Stories
27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सिंचाई विभाग में की बैठक, दस फरवरी को लिया जाएगा बड़ा निर्णय
सब का साथ सब का विकास की झलक है बजट 2026, अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 3400 करोड़ रुपये का हुआ आवंटन – मुफ़्ती मन्नान रज़ा
27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सिंचाई विभाग में की बैठक, दस फरवरी को लिया जाएगा बड़ा निर्णय