आरिफ नियाज़ी
रूड़की। शहर के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार राव शांहनवाज़ को आज शहर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रमुख नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गहरे शोक और सम्मान के माहौल में किया गया, जहाँ मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जगौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार राव शांहनवाज़ का बीती 6 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद एक बड़े अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकार जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई थी। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी बेबाक लेखनी, निष्पक्ष सोच तथा सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राव शांहनवाज़ सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि समाज की आवाज थे।
उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता की मर्यादा को बनाए रखा। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा, लेकिन उनके आदर्श और कार्य आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि राव शांहनवाज़ बेहद मिलनसार, सरल स्वभाव और मददगार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने युवा पत्रकारों को हमेशा मार्गदर्शन दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी, जिसके कारण वे शहर के हर वर्ग में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते थे।
सभा में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी ने संचालन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,वरिष्ठ पत्रकार सुशील तपन, अमजद उस्मानी, सलीम खान, राव आफाक,कांग्रेस जिला महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, श्री गोपाल नारसन, अमजद उस्मानी, सईद कादरी, आरिफ नियाज़ी,जसवीर प्रधान, मनोज अग्रवाल, बबलू सैनी, टीना शर्मा, प्रिन्स शर्मा,परवीन सैनी, संदीप रोड़, अरुण सोनकर, शोभित गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।