आरिफ नियाज़ी।
नारसन ब्लॉक के हाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा की ग्राम पंचायतों में डॉ. भीम राव अंबेडकर समाज कल्याण बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाने की योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था जो सभी गांव में आयोजित किये जाएंगे। इस बैठक में ब्लॉक स्तर के सभी समस्त विभागो के अधिकारी और ब्लॉक नारसन के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी,जेष्ट प्रमुख विक्रांत राठी, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनीस अहमद , मण्डल अध्यक्ष मनोज मुंडलाना, ग्राम प्रधान कुरडी मांगेराम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा। इन शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय एवं समयबद्ध कार्य की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, जनमानस को इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियानों को तेज करने की भी बात कही गई।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।