आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं एक फर्म के ठेकेदार मोहम्मद मुस्तकीम ने ब्लॉक प्रमुख पर काम के बाद भुगतान ना करने का गंभीर आरोप लगाया है। ठेकेदार मुस्तकीम ने ब्लॉक प्रमुख पर आरोप लगाया है कि ब्लॉक प्रमुख भुगतान के एवज में तीस प्रतिशत कमीशन मांग रही है।भुगतान ना होने पर ठेकेदार मुस्तकीम ब्लॉक कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गया।ठेकेदार ने ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल पर आरोप लगाया कि उसके ब्लॉक भगवानपुर पर करोड़ों का बकाया भुगतान है जिसमें ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल जानबूझकर बाधा पहुंचा रही है।इतना ही नहीं एक लाख 90 हजार उससे ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल ने बतौर उधार भी लिए थे जिसका चैक भी उन्हें दिया गया था लेकिन आज तक भी भुगतान नहीं हो पाया है जिसके चलते उसका परिवार भूखे मरने के कगार पर पहुंच गया है। ठेकेदार मोहम्मद मुस्तकीम ने चेतावनी दी कि अगर उसकी फर्म का भुगतान जल्द ना हुआ तो वह ब्लॉक कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख की होगी। ठेकेदार मुस्तकीम दिनभर ब्लॉक कार्यालय के पास धरने पर बैठा रहा वहीं ब्लॉक कार्यालय ऊपरी मंजिल पर भगवानपुर तहसील के एस डी एम प्रेम लाल और अपर तहसीलदार अनिल गुप्ता बीडीओ भगवानपुर लोगों की फरियाद सुनते रहे लेकिन ठेकेदार की समस्या सुनना किसी अधिकारी ने भी मुनासिब नहीं समझा। ठेकेदार का आरोप है कि अधिकारी उसकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।गौरतलब है कि जब से करुणा कर्णवाल भगवानपुर ब्लॉक में प्रमुख बनी है तब से उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।