आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर भीम आर्मी के बाद भारतीय किसान यूनियन क्रांति के दर्जन भर कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई ना करने के गंभीर आरोप लगाए लेकिन कोई अधिकारी ना मिलने पर किसान वापस लौट गए।किसानों की सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसानों से पूरी जानकारी जुटाई।किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंगलौर के किला मोहल्ले में एक अवैध आवास का निर्माण हो रहा है जिसकी प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली गई है लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी सूचना देने के बावजूद भी गंभीर नहीं है जिस शख्स का आवास बन रहा है वह एक सफेदपोश के इशारे पर अवैध निर्माण करा रहा है।किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस भी एलर्ट रही किसानों के विरोध को देखते हुए सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पहले ही प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंच गई थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भीम आर्मी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था जिनके खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं
में केस दर्ज किए थे। प्राधिकरण में पहुंचने वाले किसान नेताओं में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष कुका सिंह,एडवोकेट शाकिर फारूकी,आदिल कुरैशी,दानिश सिद्दीकी,फहीम सिद्दीकी,हैदर,आरफीन, डॉ सुलेमान,कारी उवैश,रिहान खान, डॉ सोराब, आदि मौजूद रहे।
बाइट





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।