आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने ईदउल अजहा की नमाज अदा की। ईदउल अजहा की नमाज मुफ्ती सलीम ने अदा कराई।इस दौरान मुफ्ती सलीम ने कहा कि कुर्बानी एक फर्ज है लेकिन जो लोग कर्ज में मुब्तिला हैं या जो लोग गरीब हैं उन लोगों पर कुर्बानी वाजिब नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी जानवर पर छुरी चलाने का नाम नहीं है बल्कि इंसान के अंदर की तमाम बुराइयों नफरतों, हंसद, और बुगज दूर करने का नाम कुर्बानी है आज के दिन हमें अपने देश के सभी लोगों से भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए।मुफ्ती सलीम ने नमाज़ के बाद देश की अमन सलामती और अपने देश प्रदेश की खुशहाली की दुआएं भी कराई।उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाओं पर सैनिक दिन रात हमारे देश की रक्षा के लिए जंग लड़ रहे हैं अल्लाह हमारे देश की सरहदों की हिफाजत करे हमारे सैनिकों को महफूज रखे।उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्यौहार आपसी भाईचारे,प्यार मोहब्बत और आपसी सौहार्द का पैगाम देता है हमें कुर्बानी का त्योहार अपने देश के प्रति मोहब्बत भाईचारा और वफादारी सिखाता है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिए रुड़की नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा काफी बेहतर इंतजाम किए गए हैं।कुर्बानी पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसा वक्फ कमेटी के चेयरमैन हाजी मुस्तकीम ने ईदगाह में साफ सफाई के लिए नगर निगम के साथ साथ पुलिस प्रशासन का आभार जताया ।उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस बार साफ सफाई से लेकर सड़क तक के काफी अच्छे इंतजाम किए हैं।इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर कासमी ने कहा कि कुर्बानी हिन्दू मुस्लिम के दिलों को जोड़ने वाला त्योहार है।कुर्बानी के त्योहार से किसी के दिल को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। जानवर का खून नालियों में ना बहाएं जानवर की खाल को जमीन में दबा दें। कुर्बानी के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि यह अल्लाह की इबादत है किसी को कोई परेशानी ना हो।उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम ने अल्लाह की मोहब्बत में कुर्बानी का पैगाम दिया। उनकी यादगार आज हम मना रहे हैं जिनकी पूरी जिंदगी इंसानी ख़िदमात में गुजरी उनके सामने काफी चुनौतियां और परेशानियां आईं लेकिन उन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस देश में हिंदू मुस्लिम मिलकर रहते है कुर्बानी की वीडियो ना बनाएं कुर्बानी का मांस खुले में ना रखें। यह त्यौहार मोहब्बत का पैगाम लेकर आया है ईदगाह में भी काफी बेहतर इंतजाम इस बार किए गए हैं।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।