Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा स्थित मदरसा इमदादुल उलूम में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन के कार्यक्रम में हुआ जमकर हंगामा, मुफ्ती इकराम ने लोगों को किया शांत

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

लंढौरा पहुंचे उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के कार्यक्रम में उस समय कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया जब मुफ्ती साहब मदरसा प्रबंधकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कारी युनुस ने आरोप लगाया कि मदरसों में लगातार तहसील प्रशासन सील लगाने की कार्रवाई कर रहा है मदरसा बोर्ड की मान्यता संबंधी औपचारिकताएं बहुत अधिक हैं ऐसे में मुफ्ती साहब दूसरी बातों को लेकर अपना भाषण दे रहे हैं। जबकि उन्हें मान्यता संबंधी सरलीकरण बताना चाहिए था। कार्यक्रम में हंगामा अधिक बढ़ा तो मुफ्ती शमून ने किसी तरह से हंगामे को शांत किया साथ ही साथ मुफ्ती इकराम को भी मंच से सभी को शांत रहने की अपील की गई। दरअसल आज लंढौरा के अरबी मदरसे में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें क्षेत्र के अरबी मदरसों के उलेमा भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे । जिस समय मुफ्ती शमून कासमी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे उसी समय मुफ्ती साहब को कुछ उलेमाओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369