आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार लघु सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक चंद्रशेखर शाह की सेवानिवृत्ति पर उनका बिदाई समारोह बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।जिसमें छोटे से लेकर सभी बड़े अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भी पेश किए।इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता टिहरी पी के सिंह ने कहा कि वरिष्ठ सहायक चंद्रशेखर शाह का कार्यकाल काफी बेहतर रहा है उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।उनकी विभाग की सेवा को हमेशा याद रखा जायेगा। अधिशासी अभियंता बी के गुप्ता एवं पूर्व अधिशासी अभियंता वी डी बेंजवाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वाहन करता है उसके ऊपर काफी जिम्मेदारी होती है लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद वह बंधनमुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में व्यक्ति काफी नियमों से बंधा होता है जिसके चलते वह अपना कार्य बेहद ईमानदारी से करता है लेकिन उसके सामने काफी चुनौतियां भी होती हैं इस उतार चढ़ाव की जिंदगी के बाद जब वह रिटायरमेंट तक पहुंचता है तब उसकी जिंदगी में दूसरा पड़ाव आता है।अब उसके अंदर देश और समाज की सेवा करने का जज्बा बढ़ता है उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी आशा है कि अब वरिष्ठ सहायक चंद्रशेखर शाह देश और समाज सेवा के साथ साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वाहन और भी बेहतर तरीके से करेंगे।इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अफजल ज़मीर बेग, आशीष ममगई, महेंद्र प्रताप सिंह,कृष्णा, संजय आर्य, नईम अहमद, रोहित चौहान, राजेंद्र सिंह,वीडी पांडे, श्रीमती प्रियंका,सीमा, अजीत सैनी,रामवती, आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।