आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा आज नगर निगम के सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के लगभग सभी विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से पहुंचे थे । इस दौरान रुड़की एस डी एम लक्ष्मी राज सिंह भी मौजूद रहे।इस मौके पर देशराज कर्णवाल ने एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा की ।इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जिले में वृद्ध,विधवा और दिव्यांग पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली तो जिले के सभी अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के भी सख्त आदेश दिए।देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह उत्तराखंड में बारह जनपदों की समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर चुके हैंं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए अब अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं इतना ही नहीं पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की औपचारिकता में सरलीकरण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है जिसमें अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनता के कार्यों पर प्रमुखता से ध्यान दें।उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों की लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे।हालांकि राज्य मंत्री ने बैठक में पहुंचे सेवायोजन अधिकारी,श्रम विभाग ,बाल विकास विभाग,और नगर पालिकां मंगलौर के अधिकारियों से संतुष्ट जवाब ना मिलने पर उन्होंने जमकर फटकार भी लगाई ।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुशील त्यागी,विधायक प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी और समाज कल्याण विभाग के साथ साथ सभी विभागोंबके अधिकारी प्रमुख रूप से पहुंचे थे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।