Jan Mudde

No.1 news portal of India

फिजियोकोर क्लीनिक पर सिल्वर मैडल फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर सौम्या अग्रवाल दे रहीं लोगों को बेहतर उपचार

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की–दुर्गा मंदिर चौक स्थित बीती 25 मई को फिजियोकोर क्लीनिक का उद्घाटन रुड़की के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेंद्र पाल तथा प्रसिद्ध उद्यमी एच एम कपूर के कर कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉक्टर पाल एवं उद्यमी एच एम कपूर ने क्लीनिक की चिकित्सक डाक्टर सौम्या अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉक्टर सौम्या अग्रवाल फिजियोथैरेपिस्ट में (सिल्वर मेडल) पास आउट है। इस अवसर पर डॉक्टर पाल एवं एच एम कपूर ने कहा कि फिजियोथैरेपी सेंटर खुलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि महिलाओं के अलावा पुरुषों के लिए भी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित फिजियोथैरेपी द्वारा इलाज की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर फिजियोकोर क्लिनिक की संचालिका डॉक्टर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल, लम्बर, हड्डी जोड रोग दर्द, बच्चों से संबंधित न्यूरो कंडीशन, फालेज, लकवा जैसी अनेको जटिल बीमारियों का इलाज आधुनिक मशीन तथा नई तकनीक द्वारा फिजियोथेरेपी के माध्यम से इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रुड़की में प्रथम आधुनिक तकनीक से युक्त फिजियोथैरेपी क्लीनिक खोला गया है यह सुविधा रुड़की में किसी और अन्य फिजियोथैरेपी सेंटर पर उपलब्ध नहीं होगी। फिजियोथेरेपी के माध्यम से इलाज कराने पर दवाई की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी फिजियोथैरेपी की सुविधा है ताकि इन लोगों को जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सके। उन्होंने बताया कि कम दामों पर फिजियोथैरेपी की सुविधा दी जाएगी ताकि गरीब आदमी भी इस पद्धति का फायदा उठा सके। क्लीनिक के अध्यक्ष पंकज सिंघल, श्रीमती अंजू सिंघल तथा ऋषभ सिंघल ने उद्घाटन के मौके पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, गंग नहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, प्रसिद्ध उद्योगपति सुबोध गुप्ता, डॉ राकेश त्यागी, डॉ रविंद्र कपूर, विनय विशाल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विनय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, प्रसिद्ध उद्यमी योगेंद्र पाल सिंह उर्फ मुन्न, प्रोफेसर राजेश चंद्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, पूर्व सदस्य महिला आयोग रश्मि चौधरी, पूर्व प्रबंधक (एसबीआई) अब्दुल राशीद, प्रशांत गोयल, मुरादाबाद के प्रसिद्ध व्यापारी असीम अगरवाल, एस एन गोयल उर्फ पाच्ची, संजय गुप्ता उर्फ बिन्नी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, नवीन जैन एडवोकेट, प्रमोद गोयल, पूर्व मेयर गौरव गोयल, शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र गर्ग, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान, विशाल वर्मा एडवोकेट, विपिन सिंगल (त्रिवेणी), पार्षद चंद्र प्रकाश बाटा, भाजपा नेत्री रोमा सैनी, पार्षद धीरज पाल, भाजपा नेत्री सावित्री मंगला, पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा, विपिन शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रिंकू बत्रा, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद दानिश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैयद उम्मेद गाजी, अजय दिगंबर जैन, भाजपा नेता आदेश सैनी, पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बॉडी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, व्यापारी नेता रामगोपाल कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा, पंकज सोनकर, जिला महामंत्री भाजपा रुड़की अरविंद गौतम एडवोकेट, पूर्व सभासद पियूष ठाकुर, सुरेश आनंद आदि सैकड़ो की तादाद में गणमान्य लोग शामिल हुए। उद्यमी अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सराहनीय भूमिका निभाई। सिंघल परिवार के सदस्यगण शेखर सिंघल, अमित सिंघल, कपिल सिंघल, अनुभव सिंघल, राघव सिंघल, गीता सिंघल, आशा सिंघल, रितिका सिंघल, रचित गोयल, मोहित बंसल आदि परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का अतिथि सत्कार किया। अंत में क्लीनिक के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी पंकज सिंघल ने सभी अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369