आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर बारात गए में गए युवको के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली पठानपुरा निवासी समर पुत्र समरदराज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है समर परिवार में अपने बड़े भाई से छोटा था जिसका परिवार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान था।उसके परिवार को मालूम नहीं था कि जिस शादी में वह जा रहा है वह उसकी आखिरी शादी होगी।फिलहाल मृतक के शव का रुड़की में पोस्टमार्टम चल रहा है। वहीं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ,नगर पालिका मंगलौर के पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम ,और पालिका चेयरमैन मोइयूद्दीन अंसारी ने समर की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।
दरअसल मंगलौर के पठानपुरा मोहल्ले से बीते रोज एक बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गई थी जिसमें मोहल्ले के कुछ युवक भी शामिल थे। बताया गया है कि बारात में मोहल्ले के उन युवकों का दूल्हे के कुछ मेहमान युवकों जो कि हापुड़ से आए हुए बताए गए हैं उनसे विवाद हो गया। वहां मामला गर्म हुआ तो लोगों ने बीच बचाव कर शांत कर दिया। बारात भी शाम को वापस लौट आई। बताया गया है कि उसके बाद रात करीब डेढ़ बजे दूल्हे के हापुड़ निवासी मेहमान युवकों ने पठानपुरा मोहल्ले के युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता तब तक तो मामला बहुत बढ़ चुका था। इस हमले में समर पुत्र समरदराज,ओवैस पुत्र रशीद, सलमान और समद पुत्र समरदराज घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने समर पुत्र समरदराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओवेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मंगलौर शांति कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है अब जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।