आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के सख्त निर्देश दिए। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 49 शिकायतें दर्ज की गई थी जिसमें 15 शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करने के संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। तहसील दिवस में मुख्यतः शिकायतें राजस्व विभाग से सम्ब्ंधित भूमि विवाद, सिंचाई, विद्युत व्यवस्था आदि समस्या प्रमुखता से रखी गई।
जिला अधिकारी द्वारा ग्राम श्रीचंदी में तालाब एवं पंचायत घर का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें डीएम कमेंद्र सिंह के द्वारा खंड विकास अधिकारी भगवानपुर को साफ सफाई ना होने और कूड़ा होने पर गहरी नाराजगी जताई तथा कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए।इस मौके पर ऊर्जा निगम,स्वास्थ्य विभाग,सिंचाई विभाग और चकबंदी विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।